• Sat. Dec 2nd, 2023

26 अगस्त 2022 शुक्रवार राशिफल

Byadmin

Aug 26, 2022

मेष राशिफल

चन्द्रमा व सूर्य आज जॉब में सफलता देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। पीपल का पेड़ लगाना शुभ है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

 

वृष राशिफल

आज का दिन सूर्य चतुर्थ व चन्द्रमा तृतीय भाव में व्यवसाय को शुभ बनाएंगे। रुके धन का आगमन हो सकता है। शनि इसी राशि से नवम शुभ है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज मित्र लाभ प्रदान करेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल

शुक्र व चन्द्रमा राजनीति में प्रगति देंगे। चन्द्रमा व मंगल गोचर के कारण जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। पीला व लाल रंग शुभ है। यात्रा सुखद रहेगा। चावल व दही का दान करें।

कर्क राशिफल

आज का दिन छात्रों के लिए प्रगति का है। व्यवसाय सम्बन्धी किसी निर्णय को लेकर असमंजस में होंगे। पीला व नारंगी शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। लाल फलों का दान करें।

सिंह राशिफल

मंगल व शुक्र गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व बैगनी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व गेंहू व गुड़ का दान करें।

कन्या राशिफल 

द्वादश सूर्य व कर्क का चन्द्रमा राजनीति के लिए शुभ हैं। जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र बड़ी आर्थिक सफलता दे सकता है। तुलसी जी का पेड़ लगाएं। यात्रा से लाभ सम्भव है। माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

तुला राशिफल  

संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। हनुमान बाहुक का पाठ करें। बंगलामुखी उपासना आपको आशावादी बनाएगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। कर्क व मीन राशि का मित्र व्यवसाय में सहयोगी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

आज पॉलिटिक्स में नवीन पद से सफलता की प्राप्ति हो सकती है। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। पीले वस्त्र व फल का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। भगवान विष्णु जी की पूजा करें।

धनु राशिफल

चतुर्थ गुरु शुभ हैं। जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। व्यावसायिक लाभ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

मकर राशिफल

चन्द्रमा कर्क व शनि इस में ही हैं। जॉब सम्बन्धित कोई बड़ा कार्य हो सकता है। तृतीय गुरु से लाभ मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें व सात अन्न का दान करें।

कुंभ राशिफल

छात्र सफल रहेंगे। पॉलिटक्स में सफलता के लिए हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।मसूर व तिल का दान करें।

मीन राशिफल

एकादश शनि व पंचम चन्द्रमा मंगलकारी है। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। छात्रों के करियर में सफलता के संकेत हैं। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं। नारंगी व लाल
रंग शुभ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *