• Sat. Dec 9th, 2023

अभा जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ भारतीय किसान यूनियन की छत्तीसगढ़ इकाई के भी प्रदेश अध्यक्ष बने बेनीवाल

Byadmin

Sep 6, 2022

रायपुर
अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सम्हाल रहे हरदीप बेनीवाल अब किसान नेता राकेश टिकैत के भारतीय किसान यूनियन के छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष की भी कमान सम्हालेंगे। जल्द ही बेनीवाल प्रदेश का दौरा कर जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करने वाले हैं।

हरदीप बेनीवाल ने कहा कि किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रदेश स्तर पर सक्रियता बढ़ाई जा रही है। हर जिले में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। यह पदाधिकारी स्थानीय स्तर पर किसानों के मुद्दों को उठाएंगे और समस्या को सुलझाने की पहल करेंगे। बता दें कि बेनीवाल कांग्रेस के सक्रिय नेता हैं और राहुल गांधी के करीबी नेताओं में उनकी गिनती होती है। भाजपा सरकार में कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जब बिलासपुर से रायपुर तक की पदयात्रा की थी, उस समय वह बेनीवाल की गाड़ी में ही बिलासपुर गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *