• Thu. Sep 21st, 2023

निजी विश्वविद्यालय संघ की नई कार्यकारिणी गठित, पटेल को मिला सचिव का पद

Byadmin

Sep 19, 2022

भोपाल
निजी विश्वविद्यालय संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें संघ के संयोजक डॉ. प्रशान्त जैन, अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल एवं कार्यकारी अध्यक्ष अनुपम चौकसे, अनंत सोनी चुने गए।

इसी तरह सचिव डॉ. अजीत सिंह पटेल, संयुक्त सचिव गौरव तिवारी, कोषाध्यक्ष हरप्रीत सलूजा, उपाध्यक्ष बादाम सिंह, दिवाकर सिंह, अनिल तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह गौतम, दौलत सिंह चुने गए हैं। वहीं संघ के संरक्षक जय नारायण चौकसे, संतोष चौबे, आरसी मित्तल, प्रवीण ठकराल रहेंगे। निजी विश्वविद्यालय संघ के सुचारू रूप से संचालन के लिए समन्वयक के पद पर डॉ. आशीष दत्ता एवं डॉ. राजीव शर्मा को पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *