• Sat. Dec 2nd, 2023

मुख्यमंत्री ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया शोक, कहा, उनका जाना देश और कला जगत के लिए बड़ा नुकसान

Byadmin

Sep 21, 2022

रायपुर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अभी भेंट मुलाकात कार्यक्रम में बालोद जिले के दौरे पर हैं, जहां राजू श्रीवास्तव के निधन की जानकारी मिलते ही दुख जताते हुये कहा कि राजू श्रीवास्तव ने हम सबका बहुत मनोरंजन किया। उनका जाना देश के लिए और कला जगत के लिए बड़ा नुकसान है।

इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कॉमेडी प्रेमियों के गजोधर राजू श्रीवास्तव के निधन का समाचार दुखद है। उन्होंने हास्य विधा का एक नया स्वरूप देश के सामने प्रस्तुत किया। उनका जाना कला की एक बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवार तथा चाहने वालों को हिम्मत दे। राजू श्रीवास्तव के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि वे एक बहुत अच्छे कलाकार थे। हम सभी को हंसाते हंसाते हुए सभी को रुला कर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *